Breaking News
Home / गोण्डा / गोण्डा जनपद के कांग्रेस भवन में बाल दिवस व पंडित जवाहरलाल नेहरू का पूर्व में ही जन्म दिवस भी मनाया गया
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोण्डा जनपद के कांग्रेस भवन में बाल दिवस व पंडित जवाहरलाल नेहरू का पूर्व में ही जन्म दिवस भी मनाया गया

संवाददाता भीम सेन सोनकर


आज दिनांक 13-11-2020 को गोण्डा जनपद के कांग्रेस भवन में बाल दिवस मनाया गया जिसका नेतृत्व स्कीम वर्कर समन्वय समिति द्वारा किया गया वहीं पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और वही पर काम कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन आज हम पूर्व में ही मना रहे हैं इसलिए कि कल दीपावली है कल सब लोग अपने अपने घर पर रहेंगे इसलिए और आज हम लोग महिलाएं बच्चे और कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया वही सब लोगों ने संकल्प भी लिया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के बताए हुए रास्ते पर चलने का काम करेंगे और बाल दिवस सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता स्कीम वर्कर समन्वय समिति द्वारा मण्डल के अध्यक्ष रानी देवी पाल ने किया कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनकर एडवोकेट ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है पंडित जवाहरलाल नेहरू का अधूरा सपना इस देश के बच्चे पूरा करेंगे और बच्चों का मनोबल हम लोगों को बढ़ाना है बच्चे ही देश के भविष्य कल के यही बच्चे पढ़ लिख कर कोई डॉक्टर कोई मास्टर डीएम एसपी एस डी एम बनाएंगे और देश में विकास होगा वहीं जिला महामंत्री पूनम शुक्ला ने आंगनबाड़ी व रसोईया को दीपावली के पावन पर्व पर बोनस ना देने पर दर्द रखा कहा भाजपा सरकार ने बोनस देने के लिए कहा था लेकिन कुछ मिला नहीं अपने टीम के साथ खाली दीपक लेकर प्रदर्शन किया कांग्रेस भवन गोंडा में वही दिलीप शुक्ला ने आए हुए सभी बच्चों को उत्साह वर्धन करते हुए खिलौना देकर सम्मानित किया इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुभाष चंद्र पांडे, खेमचंद कोरी, जगदंबा बर्मा, प्रदुम्न शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस विजय कृष्ण पांडे, मनोज कुमार चौधरी, हरिराम वर्मा, सतेंद्र दुबे, शिव कुमार दुबे, निर्मला तिवारी, गिरजावती मौर्या,व तमाम बच्चे महिलाएं और कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About cmdnews

Check Also

थाना मनकापुर क्षेत्रान्तर्गत हुई बुजुर्ग की हत्या की घटना का सफल अनावरण

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज  थाना मनकापुर क्षेत्रान्तर्गत हुई बुजुर्ग की हत्या की घटना का …

Leave a Reply