Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बदायूं। ऋषि विश्वामित्र के साथ वन गमन और मिथिला नगरी भ्रमण की लीला का हुआ भव्य मंचन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बदायूं। ऋषि विश्वामित्र के साथ वन गमन और मिथिला नगरी भ्रमण की लीला का हुआ भव्य मंचन

बदायूं। विकासखंड म्याऊ की ग्राम पंचायत नवीगंज में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत प्रभु श्रीराम के ऋषि विश्वामित्र के साथ वन गमन एवं मिथिला नगरी भ्रमण की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को मंच पर उतारकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

लीला के दौरान प्रभु श्रीराम एवं लक्ष्मण जी के विभिन्न प्रसंगों का आकर्षक मंचन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने रामलीला का आनंद लिया।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह सहित कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम एवं माता सीता के विवाह का भव्य मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला भी प्रस्तुत होगी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की।

बदायूं से हरि शरण शर्मा, ब्यूरो चीफ।

About cmdnews

Check Also

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारियों का एएसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

बदायूं (बरेली मंडल)। रोहिलखंड के प्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा के आयोजन को लेकर जिला …

Leave a Reply

WhatsApp