रिपोर्ट सुनील कुमार त्रिपाठी

बहराइच। जनपद के छोटी बेरिया मंदिर घाट पर रविवार को छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण छठी मैया के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। इस दौरान छठ व्रती महिलाओं ने विधि-विधान और पूरी आस्था के साथ भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।

महिलाओं ने छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की। महापर्व को लेकर छोटी बेरिया मंदिर घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घाट पर छठ पूजा के पारंपरिक गीतों की गूंज और श्रद्धालुओं की उमंग देखते ही बन रही थी। परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। छोटी बेरिया मंदिर घाट पर आयोजित छठ महापर्व ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, समरसता और आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।

CMD News Newspaper & Live News Web Channel