Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्राथमिक विद्यालयों की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में भी घोषित हो अवकाश: राजेश सक्सेना
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

प्राथमिक विद्यालयों की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में भी घोषित हो अवकाश: राजेश सक्सेना

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा 

बदायूं, 17 नवंबर। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले एक बैठक का आयोजन जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी के आवास पर किया गया। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की विभिन्न समस्याओं और संगठन की मांगों पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने कहा कि संगठन पिछले छह माह से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत है। संगठन के प्रयासों से लगभग 90 प्रतिशत कार्यकत्रियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं, जबकि अभी भी करीब 10 प्रतिशत बहनें इस सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने शेष कार्यकत्रियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनवाने की मांग की।

जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों की भांति आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। जब प्राथमिक विद्यालय बंद रहते हैं, तो आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अवकाश के दिनों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अपने घर से केंद्र का संचालन करने की छूट प्रदान की जानी चाहिए।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाने, लंबित मानदेय का भुगतान कराने, मोबाइल रिचार्ज की धनराशि दिलाने तथा प्राथमिक विद्यालयों की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित करने सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं।

बैठक में तारावती, निशा सक्सेना, मोर श्री गुप्ता, खजाना देवी, कुमकुम जौहरी, शोभा वर्मा, प्रवेश कुमारी चौहान, मंजू सिंह, मोहिनी शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

स्टेट रिव्यू मिशन द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊँ के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर धर्मपुर, गौतरा, नबीगंज, लभारी एवं नौगवां नसीरनगर का निरीक्षण किया गया ।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा बदायूँ 17 /11/2026  टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर …

Leave a Reply

WhatsApp