Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा

नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान एवं कला-शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह तथा कैपुचिन प्रांतीय मंत्री जॉन अलयन मौजूद रहे।

प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली। इसमें छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न मॉडलों और कला-शिल्प की आकर्षक कलाकृतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के हाईस्कूल वर्ग में श्रेयांश वर्मा ने प्रथम, देवेश श्रीवास्तव ने द्वितीय और श्लोक गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में राजवीर सिंह प्रथम, याचिका रुपानी द्वितीय और शौर्य गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य, शिक्षकगण एवं अभिभावक मौजूद रहे। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

About cmdnews

Check Also

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊँ में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा   बदायूँ, 22 नवंबर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार …

Leave a Reply

WhatsApp