Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोंडा में 10 लाख हितचिंतक बनाने का लक्ष्य, 6 दिसंबर तक चलेगा अभियान
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोंडा में 10 लाख हितचिंतक बनाने का लक्ष्य, 6 दिसंबर तक चलेगा अभियान

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज 

दिनांक -21-11-2026 गोंडा विश्व हिंदू परिषद की ओर से हिंदू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत गोंडा जिले में 10 लाख हितचिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष दिवाकर सोमानी ने बताया कि वर्तमान में हिंदू समाज को विभिन्न जातियों एवं वर्गों में बांटने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में समाज को एकजुट करना और आपसी समरसता को मजबूत बनाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को संगठन से जोड़ेंगे।

अभियान को सफल बनाने के लिए विपिन शुक्ला को अभियान प्रमुख तथा सर्वजीत सिंह को सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का दायित्व सीमा मिश्रा एवं बीनू सिंह को दिया गया है।

अभियान का उद्घाटन कार्यक्रम रविवार को मुजेहना के धानेपुर बाजार स्थित रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होगा। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, अवध प्रांत के सहमंत्री धीरेश्वर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए गोंडा जिले के प्रांत, विभाग, जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: नानपारा से खीरी स्थानांतरित हुए नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद को दी गई विदाई

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव नानपारा, बहराइच। तहसील नानपारा में तैनात नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद का स्थानांतरण …

Leave a Reply

WhatsApp