रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 17 /11/2026 टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर दी जाने वाली सुविधाओ की ऑनलाइन चेक लिस्ट भरी गई निरीक्षण के दौरान ओपीडी,14 प्रकार की जांचो, एवं 19 प्रकार के इंस्ट्रूमेंट देखे गए एवं मरीजों से फीडबैक लिया गया। मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं जैसे बिजली पानी एवं इंस्ट्रूमेंट एवं अन्य सुविधाओं के बारे में बारीकी से निरीक्षण किया गया । एस आर एम टीम में मुरादाबाद मंडल की 2 सदस्यीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया ।

टीम में डॉक्टर सचिन मलिक एवं कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे । स्टेट रिव्यू टीम द्वारा चारों दिन की फीडबैक संकलित कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उसके बाद शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। टीम के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ राजकुमार गंगवार बृजेश राठौर एस टी एस, आनंद यादव काउंसलर, रवि सक्सेना एम पी डब्लू उपस्थित रहे ।

CMD News Newspaper & Live News Web Channel