एम.असरार सिद्दीकी।
बाबागंज/बहराईच- विकास खंड नवाबगंज के ग्राम सभा सोरहिया में वर्ष 2013 में निर्मित स्वास्थ्य केंद्र विभाग को हस्तांतरण न करने के कारण बदहाल स्थित में तब्दील हो गया है। इस बात की जानकारी पर सीएचसी पर तैनात डॉक्टर एवं प्रभारी अर्चित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोहिया का स्वास्थ्य केंद्र विभाग को हस्तांतरण ही नहीं हुआ है तो कैसे हो वहां पर डाक्टरों की तैनाती इस बात से यह जानकारी मिलती है। कि लगभग चार-पांच वर्ष से तैनात डॉक्टर अर्चित कुमार श्रीवास्तव विकास खण्ड नवाबगंज के बाबागंज और चरदा दोनों केंद्र पर प्रभारी रह चुके हैं। क्या अभी तक उनको इस बात की जानकारी ही नहीं थी की सोरहिया स्वास्थ्य केंद्र का हस्तांतरण विभाग को नहीं हुआ है।जो अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है भाजपा शासनकाल में यह कितना बड़ा लापरवाही का उदाहरण है। ग्रामीणों ने लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों एवं प्रभारी चिकिता अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की है।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक
बहराइच 16 अप्रैल। जिला प्रशासन एवं मीडिया के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel