Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कैसरगंज बहराइच: गन्ने के खेत में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद पकड़ा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

कैसरगंज बहराइच: गन्ने के खेत में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद पकड़ा

कैसरगंज, बहराइच। तहसील कैसरगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बागहैया और गोड़हिया नंबर एक के बॉर्डर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गन्ने के खेत में मगरमच्छ दिखाई दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 18/10/2026 को सुबह लगभग 8:00 बजे शिव मंगल सरिया सीमेंट की दुकान के ठीक सामने और डफाली पुरवा गांव के बीच स्थित गन्ने के खेत में किसानों ने मगरमच्छ देखा। मगरमच्छ देखते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और 112 पर दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग के डिप्टी रेंजर राम विनोद यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद करीब 2 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मगरमच्छ को काबू में लिया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

रिपोर्टर – जितेन्द्र कुमार गौतम CMD NEWS कैसरगंज बहराइच

About cmdnews

Check Also

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच बस्ती आने का प्रस्ताव,

रिपोर्ट राज कुमार पाण्डेय CMD न्यूज़ बस्ती  पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा ने बागेश्वर …

Leave a Reply

WhatsApp