Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर में डीएम-एसपी का छापा, कम उपस्थिति पर नाराजगी; शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर में डीएम-एसपी का छापा, कम उपस्थिति पर नाराजगी; शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव CMD NEWS

बहराइच, 17 अक्टूबर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन और साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नामांकन के सापेक्ष विद्यार्थियों की कम उपस्थिति मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और पठन-पाठन तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से 14 और 19 के पहाड़े सुनकर उनकी शैक्षिक समझ परखी तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने निर्देश दिया कि अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए और अभिभावकों से संपर्क कर उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।
गणित विषय की पढ़ाई के दौरान छात्राओं की विषयगत समझ अपेक्षित स्तर की नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने तथा छात्राओं की समझ और सीखने की क्षमता विकसित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय की रसोई और भंडार गृह का निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही प्रयोग किया जाए तथा विद्यार्थियों को स्वच्छ, पौष्टिक और मानक के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए।

About cmdnews

Check Also

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच बस्ती आने का प्रस्ताव,

रिपोर्ट राज कुमार पाण्डेय CMD न्यूज़ बस्ती  पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा ने बागेश्वर …

Leave a Reply

WhatsApp