Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच बस्ती आने का प्रस्ताव,
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच बस्ती आने का प्रस्ताव,

रिपोर्ट राज कुमार पाण्डेय CMD न्यूज़ बस्ती 

पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा ने बागेश्वर धाम पहुंचकर दिया है आमंत्रण

बस्ती। आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण के साथ बस्ती को नई पहचान दिलाने की दिशा में पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा के प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता मिलती दिखाई दे रही है। बागेश्वर धाम पहुंचकर पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को बस्ती की पावन धरती पर कथा के लिए आमंत्रित करने की पहल के बाद उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बाबा बागेश्वर धाम सरकार का बस्ती आगमन 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच प्रस्ताव दिया गया है।

 

पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा लंबे समय से सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से बस्ती को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं।

 

उनका चर्चित विचार है— ‘बस्ती को बेस से स्पेस तक।’ इस संकल्प के पीछे जिले को विकास, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक पहचान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की परिकल्पना है।

 

बाबा बागेश्वर धाम सरकार को बस्ती आमंत्रित करने की पहल को भी इसी व्यापक सोच से जोड़कर देखा जा रहा है। मनीष मिश्रा की इच्छा है कि बस्ती की पहचान केवल स्थानीय स्तर तक सीमित न रहे, बल्कि देशभर में यहां की प्रतिभा, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक गतिविधियों की चर्चा हो।

 

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रमों में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में बस्ती में उनके संभावित आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्सुकता स्वाभाविक है। आयोजन की अंतिम तिथि, स्थान, स्वरूप और अन्य व्यवस्थाओं की घोषणा होने के बाद कार्यक्रम की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

 

बस्ती की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को देखते हुए यह आयोजन जिले के लिए धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

About CMD NEWS UP

Check Also

कैसरगंज बहराइच: गन्ने के खेत में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद पकड़ा

कैसरगंज, बहराइच। तहसील कैसरगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बागहैया और गोड़हिया नंबर एक के बॉर्डर …

Leave a Reply

WhatsApp