बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में एक व्यक्तिगत कार्यक्रम के दौरान हुई दुर्घटना में लोगों की असामयिक मृत्यु से शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹2-2 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
स्रोत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोशल मीडिया संदेश।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
