रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव CMD NEWS
बहराइच, 17 अक्टूबर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि आगामी 3 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता बहराइच के सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड करेंगे।
जिलाधिकारी ने बैठक से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आवश्यक सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
