Breaking News
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सिंधी समाज ने राशन वितरण किया

सिंधी समाज ने विरमा पुर(खरगूपुर) गोंडा में 52 मजदूरों को राशन वितरण किया।

सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी किशन राजपाल ने बताया कि सिंधी समाज को सूचना मिली कि औरंगाबाद से कई मजदूर गोंडा के विरमा पुर (खरगूपुर)में काम के लिए आए हुए थे जो अब लॉक डाउन के दौरान यहां फंसे हुए हैं। जिनके पास खाने के लिए राशन तक नहीं है। सिंधी समाज ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उनके राशन की व्यवस्था की और पूर्व माध्यमिक विद्यालय विरमा पुर (खरगूपुर) में जाकर वहां उपस्थित सभी 52 मजदूरों को राशन वितरण किया। राशन वितरण करने में सिंधी समाज के मुखिया राजकुमार ठक्कुर ,अजय रायतानी, दीपक वरयानी आदि उपस्थित रहे।
सुनील तिवारी
ब्यूरो चीफ गोंडा

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp