Breaking News
Home / BREAKING NEWS / यूपी पंचायत चुनाव पर आज भी तस्वीर साफ नहीं, वायरल चुनाव कार्यक्रम निकला फर्जी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

यूपी पंचायत चुनाव पर आज भी तस्वीर साफ नहीं, वायरल चुनाव कार्यक्रम निकला फर्जी

CMD NEWS विवेक श्रीवास्तव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार, 8 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चुनाव की तारीखों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कार्यक्रम के बीच फिलहाल राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। आयोग की वेबसाइट पर पंचायत चुनाव 2025-26 से संबंधित तैयारियों और मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया उपलब्ध है, लेकिन 15 अक्टूबर, 21 अक्टूबर, 29 अक्टूबर और 7 नवंबर को मतदान तथा 18 नवंबर को मतगणना वाला कार्यक्रम आधिकारिक नहीं है।

हाईकोर्ट में चुनाव प्रक्रिया, ओबीसी आरक्षण और चुनाव कार्यक्रम को लेकर सुनवाई चल रही है। इससे पहले अदालत ने चुनाव में देरी पर सरकार से जवाब और संबंधित रिकॉर्ड मांगे थे। राज्य निर्वाचन आयोग ने अदालत को बताया था कि वह चुनाव कराने के लिए तैयार हैं।

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp