रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज

दिनांक -07-10-2026 गोंडा //सनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले जल्द ही रूपहले पर्दे पर देखने को मिलेगी देवरहवा बाबा पर आधारित फिल्म ‘देव देवरहवा बाबा’ जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं सिनेमा के सबसे चर्चित डायरेक्टर सनोज मिश्रा। इस फिल्म के एसोसिएट बैनर ए एम पी एम इंटरटेनमेंट, गोनार्द फिल्म्स व देव ब्रदर्स प्रोडक्शन है। देवरहवा बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग गोंडा, देवरिया, वृंदावन और उड़ीसा में की जाएगी। फिल्म का अधिकतर फिल्मांकन गोंडा जनपद में किया जाएगा जिसका लोकेशन रेकी करने के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने स्थानीय कलाकारों के साथ बैठक कर विषय पर चर्चा की जिसमें महेश सिंह, प्रदीप शर्मा, अजय कुमार त्रिपाठी, करमचंद ओझा, मानस सिंह, विदित शर्मा, विकास गोस्वामी, राजन सिंह, सुमित सिंह, मास्टर योहान सिंह आदि कलाकार शामिल थे जो इस फिल्म में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर हैं। ‘देव देवरहवा बाबा’ की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं देवव्रत सिंह साथ ही इस फिल्म में सिनेमा के कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। जनपद के मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में निर्देशक सनोज मिश्रा द्वारा फिल्म ‘देव देवरहवा बाबा’ की औपचारिक घोषणा की गई।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel