रिपोर्टर जितेंद्र कुमार गौतम

*कैसरगंज( बहराइच)शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा स्थानीय कंचन शिशु मंदिर में आयोजित की गई इस परीक्षा में सौ से छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विद्यालय में विगत दो दशकों से लगातार करायी जा रही है

इस बार भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। माता भगवती कुंज आश्रम की ओर से परीक्षा पर्यवेक्षक के रूप में आए राजमणि त्रिपाठी ने परीक्षा कक्ष का अवलोकन किया तथा परीक्षा संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में सफल प्रतिभागियो को शीघ्र पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कृण्ण कुमार मौर्य,रामजी मिश्रा, रमाकांत त्रिपाठी,नीरज, कमलेश्वर यादव, डेजी सिंह, फलक, रूबी, अंकिता सानिया, आदि शिक्षक गण मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel