Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / गोण्डा: बसवरिया की सार्वजनिक चकरोट पर अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी, सैकड़ो ग्रामीण प्रभावित; आपातकालीन व आकस्मिक वाहनों का पहुंचना हुआ मुश्किल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोण्डा: बसवरिया की सार्वजनिक चकरोट पर अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी, सैकड़ो ग्रामीण प्रभावित; आपातकालीन व आकस्मिक वाहनों का पहुंचना हुआ मुश्किल

  1. रिपोर्ट: सुनील कुमार तिवारी

गोंडा। जिले के ग्राम गोसेनदरपुर मजरा बसवरिया ब्लाक इटियाथोक में सार्वजनिक चकरोट पर कथित अवैध कब्जे के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव को बिसुनपुर संगम मार्ग से जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क कई स्थानों पर अतिक्रमण की चपेट में आकर बेहद संकरी हो गई है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, लगभग 12 फीट चौड़ी चकरोट के दोनों किनारों पर पेड़ लगाकर और कब्जा कर रास्ते को कई जगह करीब 3 फीट तक सीमित कर दिया गया है। हालत यह है कि दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया है, जबकि चारपहिया वाहनों का आवागमन लगभग असंभव हो गया है।

बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या स्थिति को और गंभीर बना देती है। स्कूली बच्चों, किसानों, मजदूरों तथा अन्य ग्रामीणों सहित सैकड़ो लोगों को प्रतिदिन आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी आकस्मिक स्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड या अन्य आपातकालीन वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते, जिससे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

राम यज्ञ, कर्ता राम, राम अवध, त्रिपुरारी, राजेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से चकरोट को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। प्रशासन से सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराकर मूल चौड़ाई बहाल करने तथा आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात के दौरान हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

https://x.com/i/status/2070329495022932014

About cmdnews

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply