Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / गोंडा: ज्वाय इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का भव्य उद्घाटन, पर्यावरण अनुकूल वाहनों को मिलेगा बढ़ावा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोंडा: ज्वाय इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का भव्य उद्घाटन, पर्यावरण अनुकूल वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

गोंडा। शहर के सर्कुलर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को ज्वाय इलेक्ट्रिक बाइक के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सूरज सिंह ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।

उद्घाटन अवसर पर सूरज सिंह ने कहा कि बढ़ती पेट्रोल कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बाइक किफायती होने के साथ प्रदूषण कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ज्वाय इलेक्ट्रिक का यह नया शोरूम जिले के लोगों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ओम प्रकाश गुप्ता, डीलर राकेश कुमार अग्रवाल सहित देवेंद्र सिंह, मौसम गर्ग, यश गर्ग, आकाश गर्ग, अर्चित अग्रवाल, वंश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, गौरव मोदनवाल, देवेश बंसल, प्रांशु नेवटिया, शिवम नेवटिया और शगुन रस्तोगी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन कर ज्वाय इलेक्ट्रिक के विभिन्न मॉडलों की जानकारी ली। उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

रिपोर्ट: सुनील तिवारी, सीएमडी न्यूज

दिनांक: 25 जून 2026, गोंडा

About cmdnews

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply