बलहा, बहराइच। विकासखंड बलहा के सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में बलहा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल मौजूद रहे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बहराइच के जिलाध्यक्ष कृपाराम वर्मा ने भी बैठक में शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार वर्मा ने की। खंड विकास अधिकारी राहुल पांडेय ने विकासखंड में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विभागवार उपलब्धियों के साथ आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी भी दी।
बैठक में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने क्षेत्रीय समस्याओं व विकास से जुड़े मुद्दों को उठाया। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना देरी पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर विकासखंड के सचिवगण, विभागीय प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव (क्रांतिकारी)
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
