गोंडा। 24 जून को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने शहर स्थित प्रसिद्ध लाइब्रेरी महिंद्रा वी शिव कम्पटीशन हब पर छापेमारी कर व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की जांच की। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
छापेमारी की सूचना मिलते ही कई लाइब्रेरी संचालकों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि कुछ संचालकों ने अपनी लाइब्रेरी बंद कर दी।
जांच के दौरान लाइब्रेरी के संचालन, अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। डीआईओएस ने कहा कि जनपद में केवल मानक पूर्ण लाइब्रेरी ही संचालित होने दी जाएंगी। नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
