रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव (क्रांतिकारी)
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील तिवारी, गोंडा। गौरा विधायक प्रभात वर्मा तिलेश्वर नाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर तेजपुर प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले डॉक्टर सिर्फ कागजों में थे, लेकिन अब स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र को शून्य से शिखर तक पहुंचाना है। विधायक प्रभात वर्मा ने बताया कि तिलेश्वर नाथ धाम एवं तेजपुर प्रांगण के सौंदर्यीकरण पर लगभग 62 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास के साथ-साथ क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास कर स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिले।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
