रिसिया ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल
बहराइच। विकास खंड रिसिया की ग्राम पंचायत भवनियापुर रामगढ़ी और लीलापारा में सरकारी योजनाओं के तहत हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता और रखरखाव को लेकर गंभीर खामियां सामने आई हैं। खर्च के अनुपात में सुविधाएं धरातल पर दिखाई नहीं दे रही हैं दिनांक 24 जून 2026 को CMD NEWS ने जमीनी हकीकत देखी और ग्रामीणों से बात की।
भवनियापुर रामगढ़ी में बंद और अनुपयोगी सुविधाएं
ग्राम पंचायत भवनियापुर रामगढ़ी में बना सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है। दिव्यांगों के लिए बना शौचालय भी अधूरा और उपयोग के अयोग्य है। शौचालय परिसर में कई आवश्यक सुविधाएं खराब स्थिति में हैं। पंचायत भवन पर भी अक्सर ताला लटका रहता है।
एक-दो साल पहले कराए गए इंटरलॉकिंग मार्गों में जगह-जगह दरारें आ गई हैं। नालियों की सफाई न होने से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर खर्च हुए धन का भी कोई ठोस उपयोग नहीं दिख रहा है।
लीलापारा में पेयजल संकट और क्षतिग्रस्त संरचनाएं
लीलापारा ग्राम पंचायत में हैंडपंप खराब होने के कारण पेयजल संकट है, जबकि हैंडपंप पर पर्याप्त धन खर्च किया जा चुका है उसके बावजूद नल खराब वर्षों से हैं। इंटरलॉकिंग सड़क के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। लगभग तीन साल पहले बनी पुलिया भी जर्जर अवस्था के करीब है। सामुदायिक शौचालय और कूड़ा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं का संचालन भी सवालों के घेरे में है।
धन खर्च, सुविधा नदारद
दोनों पंचायतों में सरकारी योजनाओं पर धन खर्च होने के बावजूद अधिकांश सुविधाएं उपयोग के योग्य नहीं हैं। गुणवत्ता और रखरखाव की कमी से ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पंचायत भवन से संबंधित सुविधाओं का लाभ भी ग्रामीणों को पूर्ण नहीं मिल पा रहा हैं पंचायत सचिव भी अपने विकास क्षेत्र से बाहर निवास करते हैं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
