Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव (क्रांतिकारी)

बहराइच। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया। निर्वाचन समिति में रूप नारायण जायसवाल, राम गोपाल भारती, जगदीश प्रसाद गुप्त, सुरेश चंद्र गुप्त तथा सुंदरलाल आर्य शामिल रहे। अध्यक्ष रामनरेश पांडे, महामंत्री वंश गोपाल जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, मध्य उपाध्यक्ष राजेश कुमार व लाल मोहम्मद खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष राहत अली, संयुक्त सचिव प्रशासन नितेश श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रकाशक प्रमोद कुमार गुप्त तथा संयुक्त सचिव पुस्तकालय जीवनलाल त्रिपाठी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वरिष्ठ कार्य समिति के सदस्य के रूप में श्रीमती चित्रा श्रीवास्तव, जसवंत कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, मनीष कुमार मिश्रा, विनीत कुमार श्रीवास्तव तथा राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव शामिल रहे। वहीं कनिष्ठ कार्य समिति में अरविंद कुमार वर्मा, आदर्श श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सोनकर, फैजान अहमद, मिथिलेश आनंद पांडे तथा जविर अली को सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। समारोह में सांसद आनंद कुमार गौड़, विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा, बलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, कृपा राम वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा, नानपारा नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल वाहिद, रुपईडीहा नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर वैश्य, उपजिलाधिकारी नानपारा, तहसीलदार नानपारा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

About cmdnews

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply