Breaking News
Home / BREAKING NEWS / उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ASP श्यामकांत ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ASP श्यामकांत ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

बस्ती। आगामी 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती लिखित परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बस्ती पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स बस्ती के सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर विस्तृत ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा के सुचारू संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध, जिम्मेदारीपूर्ण एवं सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं, ताकि अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सकें।

रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा cmd news

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp