Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – विश्व पर्यावरण दिवस पर नानपारा रेंज वन विभाग ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – विश्व पर्यावरण दिवस पर नानपारा रेंज वन विभाग ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नानपारा रेंज वन विभाग द्वारा जन जागृति हाई स्कूल, अग्गईया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बहराइच के जिलाध्यक्ष कृपा राम वर्मा, एसएसबी कमांडेंट गिरीश चंद्र पाण्डेय, ग्राम प्रधान अरविन्द चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने सहभागिता की। इस दौरान अतिथियों एवं विद्यार्थियों द्वारा आम, सहजन, अमरूद, महोगनी, कचनार, आंवला तथा सागवान सहित कुल 50 पौधों का रोपण किया गया।

अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने तथा प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर आम भंडारा एवं सहजन भंडारा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को आम और सहजन के पौधे वितरित किए गए। सभी प्रतिभागियों ने ऊर्जा एवं जल संसाधनों के मितव्ययी उपयोग, प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव (क्रान्तिकारी)

About cmdnews

Check Also

जन्मदिन को बनाया सेवा का पर्व, मजदूरों के बीच पहुंचकर फल वितरित किए और आर्थिक सहयोग प्रदान किया

मजदूरों को आर्थिक सहयोग और फल वितरण किया….. नानपारा,बहराइच- संकल्प सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के …

Leave a Reply