Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बस्ती – स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिली मुफ्त जांच और दवाइयां 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बस्ती – स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिली मुफ्त जांच और दवाइयां 

रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा

बस्ती जनपद मे दिनांक 05 जून को विक्रमजोत chc अंतर्गत खम्हरिया गांव मे पंचायत भवन में शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मरीजों को मुफ्त परामर्श, विभिन्न जांचें और दवाएं प्रदान की गईं।

शिविर में चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य परामर्श और निदान की सुविधा उपलब्ध रही। मरीजों के लिए खून, बीपी, शुगर की मुफ्त जांच, वजन और लंबाई की माप जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं दी गईं। इसके अतिरिक्त, कई अन्य सुविधा भी प्रदान की गई।

इस दौरान आशाराम, मीरादेवी, राम प्रसाद, शिवशंकर, गुलाबा, शिवबहादुर सहित अनेक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में आए सभी मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

शिविर को सफल बनाने में एलटी विवेक वर्मा , एक्सरे टेक्नीशियन भूपेंद्र सिंह, एसटीएलएस संदीप कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर फिरोज और सीएचओ रितिका, पूनम, अंजलि सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp