Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – लखनऊ लाठीचार्ज पर अधिवक्ताओं का आक्रोश: राज्यपाल को ज्ञापन, ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू करने की जोरदार मांग
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – लखनऊ लाठीचार्ज पर अधिवक्ताओं का आक्रोश: राज्यपाल को ज्ञापन, ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू करने की जोरदार मांग

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा (बहराइच) द्वारा लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन उपजिलाधिकारी नानपारा के माध्यम से भेजा गया। अधिवक्ता संघ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लखनऊ में अधिवक्ताओं पर किया गया लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है, जिससे अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु “एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट” लागू न किए जाने पर भी नाराजगी जताई गई। ज्ञापन में दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव (क्रान्तिकारी)

About cmdnews

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply