रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

बहराइच 21 मई। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित समारोह के दौरान सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड द्वारा संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 अन्तर्गत रू. 4,00,91,988=00 (रू. चार करोड़ इक्यान्नबे हज़ार नौ सौ अटठासी) लागत की 33 तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 अन्तर्गत रू. 3,99,22,040=00 (रू. तीन करोड़ निन्यान्नबे लाख बाईस हज़ार चालीस) लागत की 36 कुल रू. 8,00,14,028=00 (रू. आठ करोड़ चौदह हज़ार अटठाईस) लागत की 69 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। कार्यदायी संस्था उ.प्र. लघु उद्योग निगम लि. (यूपीएसआईसी) निर्माण खंड-4, बहराइच द्वारा पूर्ण की गई 69 परियोजनाओं से ग्रामीण व शहरी कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इंटरलॉकिंग, सी.सी. रोड, सोलिंग, पुल/पुलिया तथा नाली निर्माण जैसे बुनियादी ढांचे के कार्य सम्मलित हैं।
लोकार्पण कार्यक्रम में अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बहराइच के प्रतिनिधि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्यामकरन टेकड़ीवाल, जिला महामंत्री भाजपा रणविजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, जिला विकास अधिकारी राजकुमार, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण मनीष कुमार, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता इं. चंद्र प्रकाश त्रिवेदी, अवर अभियंता उबैद उल्ला एवं अन्य अधिकारी व संभ्रांतजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियंता इं. चंद्र प्रकाश त्रिवेदी द्वारा किया गया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel