रूपईडीहा में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
रूपईडीहा, बहराइच। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा रुपईडीहा स्थित एसबीआई बैंक के पास एक किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक कादिर खाँ तथा उपनिरीक्षक भीम सिंह को मौके पर भेजा गया। पुलिसकर्मियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से किशोरी को लगातार समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के समय किशोरी के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे। बाद में महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में किशोरी को परिजनों की देखरेख में सुरक्षित थाने लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
“सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। समझाइश के बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। स्थिति सामान्य है।”
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
