Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक

बहराइच 16 अप्रैल। जिला प्रशासन एवं मीडिया के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद के मान्यता प्राप्त पत्रकारों की जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक सम्ंपन्न हुई। जिसमें पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, पत्रकार सदस्य सर्वश्री संजय मिश्रा, कुंवर दिवाकर सिंह, जय चन्द्र सोनी, हनुमान प्रसाद गुप्ता व विशेष आमंत्रित सदस्य अजय शर्मा तथा संयोजक सदस्य जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।

बैठक का संचालन करते हुए जिला सूचना अधिकारी श्री द्विवेदी ने बताया कि पत्रकार उत्पीड़न से सम्बन्धित कोई भी प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ है। इस स्थिति पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। बैठक के दौरान पत्रकार सदस्यों द्वारा पत्र सौंपा गया। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वस्त किया गया कि मीडिया हित को दृष्टिगत रखते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक सम्पन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि पत्रकारों से सम्बन्धित जायज समस्याओं का तत्परता के साथ नियमानुसार निस्तारण कराया जायेगा। बैठक के अन्त में जिला सूचना अधिकारी ने सभी उपस्थित का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About cmdnews

Check Also

अंबेडकर जयंती पर नानपारा में निकली भव्य रैली, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

बहराइच जनपद के नगर नानपारा क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर …

Leave a Reply