रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव हुए पेश
बदायूँ 25/04/2026 विकास खण्ड म्याऊं परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विकास से जुड़े करोड़ों रुपये के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विनीताशाक्य ने की। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने गांवों की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही गाँव के
विकास कार्यों से संबंधित लिखित प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इन प्रस्तावों में ग्रामों में सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी गई।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आंवला सांसद नीरज मौर्य ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा ही क्षेत्र के उज्वल
भविष्य की नींव है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने का आवाहान किया ।
दातागंज ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ अंकित भैया ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए चल रही योजनाओं के बारे मेंऔर प्रस्तावित कार्यों की विस्तार सेजानकारी दी। म्याऊब्लाक प्रमुख विनीता शाक्य ने कहा कि विकास कार्यों में
किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजे जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में स्वाथ्य विभाग के रिहान ने जननी सुरक्षा योज
ना राष्ट्रीय टीकाकरण आयुष्मान कार्ड टी वी कुष्ठ रोग तथा रेवीज केवारे मे विस्तार से जानकारी दीगयी ।
कृषि विभाग के किसान सम्मान निधि के अलावा किसानो की समस्याओ केवारे मे भी चर्चा की गयी ।

बैठक में भाजपा नेता केसी शाक्य, खण्ड विकास अधिकारी म्याऊं डाक्टरमनीष सिंह वर्मा आँवला सांसद नीरज मौर्य प्रमुख दातागंज अंकित भैया राजीव कुमार दुवे दलवीर सिंह लक्ष्मी नरायन C D PO श्री मती विन्ध्याचल आमिर खान राष्ट्रीय ग्रीमीन योजना प्रवधम म्याऊ आमिर खान अवनीश कुमार डाक्टर आरपी सिंह त्रिवेनी शाक्य कृष्ण पाल सिंह पंकज पाठकसहित बड़ी संख्या में प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लाक स्टाफ मौजूद रहा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel