Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / अंबेडकर जयंती पर नानपारा में निकली भव्य रैली, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अंबेडकर जयंती पर नानपारा में निकली भव्य रैली, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

बहराइच जनपद के नगर नानपारा क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। अलग-अलग ग्राम पंचायतों से निकली रैलियां नगर नानपारा पहुंचीं, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर पूरे नगर में उत्साह के साथ भ्रमण किया।

यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नवाबगंज मोड़ स्थित डाक बंगले के समीप बने अंबेडकर पार्क पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। दादा ऑटो सेल्स के सामने भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों तथा रैली में शामिल महिलाओं, बच्चों और पुरुषों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें उनके सिद्धांतों को अपनाकर समानता और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। पुष्प वर्षा के दौरान डॉ राघवेंद्र बाजपेई संदीप सिंह राज पांडे अजीत वर्मा सुजीत वर्मा सहित तमाम लोग रहे। रैली के दौरान प्रतिभागियों में खासा जोश दिखाई दिया और विभिन्न स्थानों पर बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह और कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह भारी पुलिस बल के साथ लगातार नगर में गश्त करते रहे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी गई, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

दिनभर पुलिस की सक्रियता और सजगता की चर्चा नगर में बनी रही, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास भी मजबूत हुआ।

About cmdnews

Check Also

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक

बहराइच 16 अप्रैल। जिला प्रशासन एवं मीडिया के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य …

Leave a Reply