Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जनपद के लाखों किसानों को मिला आर्थिक संबल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जनपद के लाखों किसानों को मिला आर्थिक संबल

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

 

बदायूँ 13/04/2026  जनपद बदायूँ में किसानों की आय वृद्धि एवं आर्थिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रभावी रूप से लागू की जा रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2017 से दिसंबर 2025 तक जनपद में कुल 4,31,816 किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान किया गया है, जिनके खातों में सीधे 181.36 करोड़ रुपए की धनराशि हस्तांतरित की गई है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र कृषकों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाती है। इस योजना ने जनपद के छोटे एवं सीमांत किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है।

जिला प्रशासन द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निरंतर निगरानी की जा रही है। साथ ही पात्र किसानों का पंजीकरण, आधार सत्यापन एवं बैंक खातों का सीडिंग कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता के परिणामस्वरूप किसानों की क्रय क्षमता में वृद्धि हुई है तथा कृषि निवेश में सुधार देखने को मिला है। यह योजना जनपद के कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp