बहराइच। नगर में 05 मार्च को आयोजित होली मिलन समारोह–2026 हर्षोल्लास और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हो गया। कार्यक्रम का आयोजन होली समिति नानपारा के तत्वावधान में शिवालय बाग मंदिर मैदान, नानपारा में किया गया, जिसमें नगर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
समारोह में रंग-गुलाल, होली गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मिलन के साथ उत्सव का आनंद लिया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए होली पर्व को प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया तथा आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार जायसवाल ने सभी नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा। वहीं महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में राशिफल की विशेष जानकारी पंडित रघुवीर शरण पाठक ने दी। उन्होंने विभिन्न राशियों के जातकों के लिए वर्ष 2026 के संभावित फल और सावधानियों पर प्रकाश डालते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति, सौहार्द और अनुशासन का माहौल बना रहा। इस अवसर पर नगर में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत
2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
