Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बलहा बहराइच – कार्य समय में बंद मिला पंचायत भवन, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बलहा बहराइच – कार्य समय में बंद मिला पंचायत भवन, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

बहराइच जनपद के विकासखंड बलहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केशवपुर में 5 मार्च को कार्य समय के दौरान पंचायत भवन बंद मिला। नियमानुसार पंचायत भवन में ग्राम स्तर के प्रशासनिक और विकास कार्यों का संचालन होना चाहिए, लेकिन ताला बंद मिलने से व्यवस्थाओं की स्थिति पर प्रश्नचिह्न खड़े होना साधारण बात है।

पंचायत भवन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, मनरेगा, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र से संबंधित प्रारंभिक प्रक्रियाएं तथा अन्य योजनाओं का संचालन किया जाता है। शासन द्वारा इन कार्यों के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गई हैं, ताकि ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय तक न जाना पड़े।

कार्य समय में भवन बंद रहने की स्थिति में और ग्राम पंचायत सचिव की अनुपस्थित के कारण ग्रामीणों को आवश्यक कार्यों के लिए विकासखंड कार्यालय की ओर रुख करना पड़ता है, जिससे अनावश्यक भागदौड़ बढ़ती है।

मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण अपेक्षित है। यदि पंचायत भवन नियमित समय पर संचालित नहीं हो रहा है तो इसकी जांच कर जिम्मेदारी तय किया जाना आवश्यक है, जिससे ग्राम स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रह सके। ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ग्राम पंचायत सचिव तय समय पर नहीं रहते।

About cmdnews

Check Also

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ऐप्जा द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह एवं मदनापुर ब्लॉक इकाई का किया गया गठन ..

महेश द्विवेदी संरक्षक सचिन चौहान अध्यक्ष मुकेश कठेरिया महामंत्री गणेश बाबू गौतम को मीडिया प्रभारी …

Leave a Reply