Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बदायूं में पांच विकासखंडों में होंगे जैविक किसान मेले
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बदायूं में पांच विकासखंडों में होंगे जैविक किसान मेले

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ : 04/03/2026 यूपी डास्प द्वारा संचालित “नमामि गंगे जैविक खेती (ईओएफसी)” परियोजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकासखंडों में जैविक किसान मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों का आयोजन कार्यरत संस्था वायोसर्ट इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा है।

उप कृषि निदेशक ने सभी किसानों से अपील की है कि कृषक इन किसान मेलों में भाग लेकर जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़ी नई तकनीकों, उसकी उपयोगिता तथा लाभों की जानकारी प्राप्त करें। इससे किसानों को भविष्य में जैविक खेती अपनाने में सहायता मिलेगी और उन्हें बेहतर उत्पादन व आय के अवसर मिल सकेंगे।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 मार्च 2026 को विकासखंड दहगवां परिसर में, 10 मार्च 2026 को विकासखंड सहसवान परिसर में, 13 मार्च 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में, 18 मार्च 2026 को विकासखंड कादरचौक परिसर में तथा 23 मार्च 2026 को विकासखंड उसावां परिसर में जैविक किसान मेले आयोजित किए जाएंगे। उप कृषि निदेशक ने अधिक से अधिक किसानों से इन मेलों में भाग लेने की अपील की है।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp