Breaking News
Home / BREAKING NEWS / ग्राम प्रधानों , पंचायत सहायको का प्लानिंग फैसीलेटर टीम का एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन ।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

ग्राम प्रधानों , पंचायत सहायको का प्लानिंग फैसीलेटर टीम का एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन ।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ

बदायूँ 25/02/2026 वजीरगंज विकासखण्ड के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत प्रतिभागियों का एक दिवसीय अनवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । राज्य प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह तोमर ,राजेश कुमार सक्सेना मास्टर ट्रेनर, तथा अमरीश पटेल मास्टर ट्रेनर ने ग्राम पंचायत विकास योजना (जी पी डी पी ) क्या है , जी पी टी पी की आवश्यकता क्यों पड़ी आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई ।

सर्वप्रथम सभी प्रतिभागियों का परिचय कराया गया ।ततपश्चात प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई । ग्राम पंचायत विकास योजना को चरणवद्ध तरीके से लागू कैसे करना है । जिसमें निम्न चरण प्रस्तावित क्षेत्र , प्राथमिकता, फंड का आवंटन , फंड के स्रोत आदि के बारे में चर्चा की गई ।ग्राम पंचायत के लिए केंद्रीय वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग तथा ग्राम पंचायत के स्वयं के स्रोत तथा मनरेगा के द्वारा अपने ग्राम का विकास कैसे कर सकते हैं आदि पर चर्चा हुई । प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम अपनी ग्राम पंचायत में सहायक होगी ।

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत शशिकांत शर्मा एवं सचिव रमेश चंद्र पाल , अभिनय वृंदा , संजय कुमार ,सतपाल सिंह , पी के पंकज, ग्राम प्रधान मजहर अली, बिट्टू देवी, पंचायत सहायक मुस्कान सक्सेना , सुधा , स्वाती , श्वेता सिंह, हर्षित , कौशल कुमार, सुषमा , विमलेश आदि लोगों ने प्रतिभाग किया । यह कार्यक्रम पंचायती राज विभाग बरेली मंडल बरेली द्वारा आयोजित कराया गया । कार्यक्रम में विशेष सहयोग मुकेश चौहान एवं विशाल चौहान का रहा । अंत में सहायक विकास अधिकारी पंचायत शशिकांत शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया ।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp