Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – तेंदुआ दिखने से गांव में दहशत, वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू की मांग
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – तेंदुआ दिखने से गांव में दहशत, वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू की मांग

जनपद बहराइच की तहसील एवं वन रेंज नानपारा अंतर्गत ग्राम बागपुरवा पतरहिया में सोमवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव से सटे खेत में एक तेंदुआ (संभावित) सा दिखने वाला जंगली जानवर पेड़ पर बैठा हुआ दिखाई दिया। तेंदुए (संभावित) की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस एवं वन विभाग को संपर्क किया।

ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया हो। लगभग छह दिन पूर्व भी इसी गांव से करीब 200 मीटर दूर एक अन्य खेत में तेंदुआ नजर आया था। लेकिन सोमवार को घनी आबादी से सटे खेत में तेंदुआ दिखने से खतरे की आशंका और बढ़ गई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीण ओंकार नाथ गुप्ता, लवकुश वर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव के बेहद नजदीक तेंदुए की मौजूदगी से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि संपर्क के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर कुछ देर से पहुंची, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी गई।

ग्रामीणों ने समाचार के माध्यम से वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने और क्षेत्र को खतरे से मुक्त करने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी और हालात पर नजर रखे हुए थी।

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव सम्पादक

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp