Breaking News
Home / BREAKING NEWS / आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जन्मस्थली अगौना को पर्यटक स्थल घोषित करने की उठी मांग
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जन्मस्थली अगौना को पर्यटक स्थल घोषित करने की उठी मांग

रिपोर्ट राज कुमार पाण्डेय CMD न्यूज़ बस्ती 

बस्ती। हिंदी साहित्य के युगपुरुष आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जन्मस्थली अगौना को पर्यटक स्थल घोषित किए जाने की मांग ने शनिवार को जोर पकड़ लिया। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने आचार्य शुक्ल की जन्मस्थली अगौना पहुंचे पूर्व विधायक महादेवा रवि सोनकर को एक ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष को संबोधित सौपा।

ज्ञापन में कहा गया कि हिंदी साहित्य जगत में आचार्य रामचंद्र शुक्ल उदीयमान सूर्य की भांति हैं, जिनकी जन्मस्थली अगौना का समुचित विकास होना चाहिए। मांग की गई कि अगौना को पर्यटन स्थल घोषित कर पर्यटन विभाग द्वारा यहां भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाए। साथ ही आचार्य रामचंद्र शुक्ल के नाम पर डिजिटल लाइब्रेरी, शोध संस्थान और मिनी स्टेडियम की स्थापना की जाए।

इसके अतिरिक्त जन्मस्थली परिसर का समग्र विकास तथा साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की भी मांग रखी गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए इसे संबंधित विभागों तक पहुंचाने और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, साहित्यप्रेमी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp