Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कुंडरा , म्याऊं के द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कुंडरा , म्याऊं के द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ

बदायूं 19- 01-26 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रागण में होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर *आयुष आपके द्वार* कार्यक्रम के अंतर्गत म्याऊं ब्लॉक परिसर प्रा०स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम को जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पूनम सिंह के दिशा निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में लगाया गया इस होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 63 रोगियों को दवा वितरित की गई ।इन सभी रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी बातें भी विस्तार से जानकारी दी गई। मौसम जनित प्रमुख बीमारियां जैसे खांसी ,सर्दी जुकाम ,बुखार ,सिर दर्द, बदन दर्द ,त्वचा संबंधी ,पेट के रोग ,मूत्र सम्बंधित रोग ,मानसिक रोग आदि का होम्योपैथिक चिकित्सा चिकित्सा पद्धति से लाभकारी इलाज किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रजनीश शर्मा ,फार्मासिस्ट अभिषेक चौधरी ,टी०बी० सुपरवाइजर ब्रजेश राठौर,डॉ०रंजन कुमार वार्ड ब्वाय केशव राम ,अवनीश राठौर, रेहान, रवि सक्सेना ,भूदेव सहित अन्य चिकित्साकर्मियों के कुशल नेतृत्व में यह शिविर लगाया गया। सभी कर्मचारियों का विशेष योगदान एवम सहयोग रहा ।यह होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर मुख्यमंत्री  द्वारा जनकल्याण हेतु समय-समय पर लगाया जाना सुनिश्चित हुआ है।

 

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply