Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / प्रकृति को हरा – भरा रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण है जरूरी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

प्रकृति को हरा – भरा रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण है जरूरी

रिपोर्ट आशीष सिंह

ग्रीन गैंग के सदस्यों ने नए वर्ष में रोपे पौधे, दिया हरियाली का संदेश

रामसनेही घाट,बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के तहसील रामसनेही घाट के ग्राम पूरे अमेठिया में नए वर्ष के प्रथम दिन ग्रीन गैंग के जिला प्रभारी आशीष सिंह के नेतृत्व में महोगनी के पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

ज्ञातव्य हो कि ग्रीन गैंग / पर्यावरण सेना द्वारा जिले के सभी तहसील और ब्लॉकों में पिछले 06 वर्षों से पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। जिसके क्रम में ग्रीन गैंग के जिला प्रभारी आशीष सिंह के द्वारा पर्यावरण सैनिकों की मौजूदगी में महोगनी का पौधारोपण कर बच्चों को पर्यावरण के प्रति जानकारी दी गई। आशीष सिंह ने कहा कि धरती को हरा भरा रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है, बिना पेड़ों के जीवन की कल्पना करना असंभव है। आज हमारी पृथ्वी पर कई बड़े जंगलों और पहाड़ियों को काट डाला गया जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, इसे बचाए रखने के लिए हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। आज की वर्तमान पीढ़ी और भविष्य की इन दोनों को पर्यावरण के प्रति सही जानकारी और उन्हें जागरूक करना बहुत जरूरी है। आशीष सिंह ने बताया कि पर्यावरण के प्रति लगाव हेतु उनकी टीम द्वारा जन्मदिन, शादी – विवाह, मुंडन,त्यौहार,स्मृति व नवरात्रि सहित आदि विशेष अवसर पर पेड़ लगाकर उत्सव मनाए जाते है। इस अवसर पर आकाश पाल, रूपाली, आजाद, सिद्धार्थ सिंह, पर्यावरण प्रेमी बृजराज सिंह, शालिनी,रोशनी आदि मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply