रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

बदायूँ विकास खंड म्याऊं में कार्यरत कई वर्षों से ब्लॉक म्याऊं में सरकारी सेवा पूर्ण कर आज सेवा निवृत हो गए सेवा निवृति के अवसर पर ब्लॉक परिसर कार्यालय में एक समारोह आयोजित किया गया इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के 0सी0 शाक्य तथा खण्ड विकास अधिकारी डाक्टर मनीष वर्मा ने उन्हें शॉल उड़ाकर सम्मानित किया इसके अलावा स्टाफ ने माला पहना कर स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया ।
विकास खण्ड केअधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि श्री ऋषिपाल सिंह ग्राम विकास अधिकारी के कार्यकाल में ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया आज सेवा निवृत होने पर ग्राम अधिकारी ने सभी अधिकारी व कर्मचारी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल में सहयोग ओर सम्मान दिया जिसको सदैव याद रखेंगे ।
समारोह केअवसर अजीत पाल सूरज भान अलख प्रताप दीपक गुप्ता ए डी ओ कृष्ण पाल सिंह कुल दीप मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किये ।
इस अवसर पर विकास खण्ड कार्यालय का स्टाफ प्रधान तथा परिवार जन व गणमान्य लोग सहित पत्रकार बन्धु मौजूद रहे ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel