Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – DJ कराटे ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन, बच्चों व बालिकाओं में बढ़ेगा आत्मविश्वास
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – DJ कराटे ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन, बच्चों व बालिकाओं में बढ़ेगा आत्मविश्वास

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

नानपारा नगर में खेल व आत्मरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के तहत आज DJ कराटे ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेंसेई सलीम बख्श 4th डैन ब्लैक बेल्ट ISKF इंडिया ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित मदन गोपाल त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन बहराइच तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री अब्दुल वहीद जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ट्रेनिंग सेंटर के संचालक कराटे गुरु दिलीप जायसवाल ब्लैक बेल्ट ने बताया कि नानपारा में पहली बार स्थायी कराटे आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की जा रही है, जहां बालक व बालिकाओं को कराटे के माध्यम से आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं केंद्र के मुख्य कोच दिनकर द्विवेदी ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण केंद्र में प्रतिदिन सुबह व शाम दो बैच संचालित होंगे, जिनमें नियमित रूप से लड़के और लड़कियों को कराटे का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply