रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
जिला क्रिकेट एसोसिएशन बहराइच के तत्वावधान में आयोजित राम प्यारे शिव शंकर क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला राम प्यारे शिव शंकर इंटर कॉलेज शिवपुर के मैदान पर खेला गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वारिस अली प्रधान शिवपुर उपस्थित रहे। शुक्रवार को खेले गए इस रोमांचक मैच में इशरत महमूद खान क्रिकेट क्लब और अजंता क्रिकेट क्लब आमने-सामने रहे। टॉस जीतकर इशरत महमूद खान क्रिकेट क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए अजंता क्रिकेट क्लब की टीम 18.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी, जिसमें अनंत सिंह ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। गेंदबाजी में इशरत महमूद खान क्रिकेट क्लब की ओर से देवेंद्र शुक्ल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इशरत महमूद खान क्रिकेट क्लब की टीम ने 16.3 ओवर में 6 विकेट पर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया, जिसमें निवेश वर्मा ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। अजंता क्रिकेट क्लब की ओर से करण ने 3 विकेट लिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देवेंद्र शुक्ल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में निर्णायक की भूमिका अकील अहमद व आतिफ खान ने निभाई जबकि आंखों देखा हाल आदिल जमीर ने सुनाया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इशरत महमूद खान सहित अनीत बाजपेई, चंदन, सुखदेव गुप्ता और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
