Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – छुट्टा गौवंश से फसल तबाही पर किसानों ने एसडीएम नानपारा से मांगा मुआवजा, की ऑनलाइन शिकायत
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – छुट्टा गौवंश से फसल तबाही पर किसानों ने एसडीएम नानपारा से मांगा मुआवजा, की ऑनलाइन शिकायत

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

नानपारा (बहराइच)। तहसील नानपारा क्षेत्र के ग्राम तंबोली फाटा नानपारा देहाती के दर्जनों किसानों ने छुट्टा गौवंश एवं आवारा पशुओं से फसल नष्ट होने पर मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी नानपारा को सामूहिक प्रार्थना पत्र दिया है। 25 दिसंबर को किसान तहसील पहुंचे तो छुट्टी होने के बावजूद उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने किसानों से मिली। किसानों ने बताया कि उन्होंने अपनी कृषि भूमि में गेहूं, मक्का, सरसों व मसूर की बुवाई की थी, लेकिन फसल की शुरुआती अवस्था में गांव व आसपास खुले घूम रहे छुट्टा पशुओं ने खेतों में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे कई किसानों की फसल आंशिक व पूर्ण रूप से नष्ट हो गई। पीड़ित किसानों का कहना है अभी तक राजस्व विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण कर फसल क्षति का आकलन नहीं किया गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है और आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने एसडीएम से लेखपाल द्वारा तत्काल मुआयना कराकर शासनादेश के अनुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि कार्यवाही की जाएगी। किसानों ने बताया जनसुनवाई पर भी सामूहिक शिकायत किया हैं। शिकायत देने वाले में परमहंस, अमृतलाल, राम कपूर, घनश्याम, मोहन, ओम प्रकाश, महाजन, पेरू, राजाराम, राम गोपाल सहित अन्य दर्जनों किसान शामिल रहे।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply