Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / अंतर्जनपदीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद बहराइच  
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अंतर्जनपदीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद बहराइच  

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

बहराइच 27 दिसम्बर। मेरा युवा भारत बहराइच उत्तर प्रदेश युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में भानीरामका अतिथि गृह में 24 से 28 दिसम्बर 2025 तक आयोजित अंतर्जनपदीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने जनपद आगरा से आये 37 प्रतिभागियों को जनपद बहराइच व श्रावस्ती के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक स्थलों यथा चित्तौरा झील केे तट पर निर्मित महाराजा सुहेलदेव जी के भव्य स्मारक, पयागपुर स्थित प्रदेश के प्रमुख वेट लैण्ड बघेल ताल, कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार तथा भगवान गौतम बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। सांसद डॉ. गोंड ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, युवा सशक्तिकरण तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी का आहवान किया कि इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें।

कार्यक्रम का संचालन माय भारत केंद्र के विशेष कार्याधिकारी कार्याधिकारी लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक इंद्रसेन चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद आगरा के 35 युवकों-युवतियों व 02 ग्रुप लीडर द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। उन्होंने 05 दिवसीय पाठ्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाने वाले सभी गतिविधियों क्षेत्र भ्रमण, अलग-अलग संदर्भ व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग विषयों पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जनहित फाउंडेशन कल्पीपारा के अध्यक्ष उमेश चन्द्र, जिला प्रशिक्षक विनय श्रीवास्तव, मानस इंटर कॉलेज के प्राचार्य रमेश चंद्र मिश्र, युवा समाजसेवी नरेंद्र कुमार यादव, आशीष पाण्डेय, महिला युवा समाजसेवी सोनम वर्मा, प्रिंसी वर्मा व सुधा मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल द्वारा प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किये गये राष्ट्रीय गीत व लोकगीत की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम पर्यवेक्षक इंद्रसेन चौधरी द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार ज्ञापित किया गया।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply