Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – सिलेटनगंज पंचायत भवन में ताला, नल उगल रहा गंदा पानी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – सिलेटनगंज पंचायत भवन में ताला, नल उगल रहा गंदा पानी

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

बहराइच जनपद के विकासखंड बलहा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलेटनगंज में पंचायत भवन की स्थिति लापरवाही की जीती-जागती तस्वीर पेश करती है। CMD NEWS की टीम ने 6 सितंबर को दोपहर 11:45 बजे जब पड़ताल की तो पंचायत भवन के सभी कमरों में ताला लटका मिला। न तो सचिव मौजूद थे और न ही कोई सहायक। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन में अक्सर ताला ही बंद रहता है और यहां कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। ग्राम पंचायत परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए लगा नल भी बेकार साबित हो रहा है। आंगनबाड़ी सहित कई लोगों ने बताया कि नल से निकलने वाला पानी खराब, गंदा और बेस्वाद होता है, जिसे पीना तो दूर उपयोग करना भी मुश्किल है। ग्रामीण पिंकी, प्रमोद आदि का आरोप है कि सचिव और जिम्मेदार अधिकारी गांव की स्थिति देखने तक नहीं आते। न गंदगी की सफाई होती है और न ही विकास संबंधी कामकाज आगे बढ़ता है। पंचायत भवन का ताले में जकड़ा रहना और मूलभूत सुविधाओं का अभाव प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। यह हाल साफ दर्शाता है कि ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई हैं, जबकि जमीनी स्तर पर हालात ज्यों-के-त्यों बने हुए हैं।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply