रिपोर्ट कमलेश कुमार

नानपारा (बहराइच)। रामनारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नानपारा में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नानपारा के विधायक रामनिवास वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक अजय उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी ने अतिथियों का परिचय कराया। समारोह में नगर संघ चालक गोपाल टेकड़ीवाल, अजय गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, असीम शुक्ला, गौरव वर्मा, अभय वर्मा और विनीता शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र राहुल गुप्ता का चयन नौसेना चिकित्सा सहायक पद पर हुआ है। उन्हें विधायक ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक का सम्मान विद्यालय के अध्यक्ष सुरेश दत्त शुक्ला ने किया, जबकि प्रबंधक ओमप्रकाश गुप्त और कोषाध्यक्ष जसवंत कुमार मिश्रा ने पूर्व छात्र को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्कृति बोध माला पुस्तक का विमोचन भी किया गया। विधायक ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा दर्शन पर प्रकाश डाला। अंत में आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष जसवंत कुमार मिश्रा ने किया और कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

CMD News Newspaper & Live News Web Channel