Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका व्रह्मा देवी को सेवानिवृत्त होने पर दी भव्य विदाई 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका व्रह्मा देवी को सेवानिवृत्त होने पर दी भव्य विदाई 

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

समारोह उसावां सीएचसी पर आयोजित कार्यक्रम में फूल मालाओं से स्वागत

स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका व्रह्मा देवी ने सेवानिवृत्त होने पर परिसर में पौधे लगाये बदायूं, तहसील दातागंज के कस्वा उसावां सीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका व्रह्मा देवी के सेवानिवृत्त होने पर सीएचसी सभागार में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सिद्धार्थ ने स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका की उसावां सीएचसी से 37 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा एवं सफल कार्यकाल की प्रशंसा की एवं अन्य स्टॉफ से उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेने के लिए कहा।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सिद्धार्थ ने कहा कि स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका ने ईमानदारी से ड्यूटी कार्य किया सबसे बड़ी वात यह है कि उसावां सीएचसी पर ही कार्यभार ग्रहण किया और यहीं से उन्हें सेवानिवृत्त होने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका ने उस दौर में भी अच्छे से अपने पदीय दायित्व को निभाया जब आवागमन का बेहतर माध्यम नहीं था।

स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका व्रह्मा देवी ने कहा कि स्टॉफ से मिले सहयोग को कभी भूल नहीं सकते।

स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका ने अपने सेवानिवृत्त होने पर सीएचसी प्रांगण में पौधरोपण कर अनोखी मिशाल की, यहां तक की उन्होंने अपने सीनियर अफसरों को उपहार में पौधे ही भेंट किये। स्वास्थ पर्यवेक्षिका को स्टॉफ ने तमाम प्रतीक दिये एवं फूल मालाओं के साथ ही शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देवर सम्मानित किया एवं ढोल नगाड़ों के साथ विदाई देकर घर म्याऊ पहुँचाया गया ।

इसके बाद कस्वाम्याऊं में माधव मैरिज लॉन में विदाई समारोहआयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रतीक चिन्ह भेंट किये ।

इस अवसर पर परिवार तथागणमान्य लोग स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका के पति झब्बू लाल, डॉ. पीयूष कुमार गौतम, एसटीएस ब्रजेश राठौर, प्रमोद कुमार गौतम, गीता देवी, रजनीश सिंह, रवि प्रताप, अजय प्रताप कौशल, संजय प्रताप जितेंद्र सिंह पत्रकार बन्धु व स्टाफ के अलावा सैकडो की संख्या मे ग्राम वासी लोगो को भोजन जलपान कराया गया ।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply